आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2024: कैसे चेक करें, वेबसाइट क्रैश का समाधान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
Army Agniveer Result 2024: आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट जारी, joinindianarmy.nic.in पर तुरंत करें चेक, जानें कैसे
नई दिल्ली (Army Agniveer Result 2024) - भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के इच्छुक युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी इसी वेबसाइट पर अपना अग्निवीर रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
- जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट खोलने के लिए कैप्चा कोड का इस्तेमाल करें।
- होमपेज पर नजर आ रहे सीईई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर विभिन्न अग्निवीर भर्ती रैलियों (एआरओ) के रिजल्ट डिसप्ले हो जाएंगे।
- अपने एआरओ लिंक पर क्लिक करें। सफल उम्मीदवारों का पीडीएफ खुल जाएगा। उसमें अपना रोल नंबर चेक कर लें।
Army Agniveer Result 2024: आर्मी अग्निवीर भर्ती वेबसाइट फिलहाल क्रैश हो गई है
आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट जारी होते ही जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट क्रैश हो गई है। लेकिन अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ देर में वेबसाइट फिर से ठीक हो जाएगी और आप तब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों का अग्निवीर भर्ती रिजल्ट 2024 भी आज या कल में घोषित कर दिया जाएगा।
अन्य राज्यों के नतीजे कब आएंगे?
राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर, झुंझनूं समेत विभिन्न एआरओ के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के परिणाम जारी हुए हैं। अन्य राज्यों के रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपडेट्स चेक करते रहें।
आर्मी अग्निवीर में सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी?
आर्मी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एक फिजिकल टेस्ट देना होगा। इसमें सफल होने पर ही आपको सेना में अग्निवीर की नौकरी मिलेगी।
- ग्रुप 1: 5 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए कुल 60 अंक मिलेंगे। फिर 10 पुलअप्स करने होंगे, जिनके लिए 40 अंक दिए जाएंगे।
- ग्रुप 2: 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। साथ ही 9 बार पुलअप्स भी लगाने होंगे। इनके लिए 33 अंक मिलेंगे।
- क्वालिफाई करने के लिए: 9 फीट लंबी कूद (हाई जंप) करनी होगी।